बस्ती। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में गनेशपुर कस्बे में स्थित गोल्डेन मैरेज हाल में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी के साथ राष्ट्रीय अस्मिता के सशक्त प्रतीक थे। कहा कि वाजपेयी जी ने विपक्ष में रहते हुए भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और अपने आदर्शों, नैतिकता व संवादशील राजनीति के माध्यम से सार्वजनिक जीवन को नई दिशा प्रदान की।
अटल स्मृति सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, जिला मंत्री विनय यादव ने सम्बोधित करते हुये कहा कि अटलजी की राजनीति समावेश, सौहार्द और विकास के मूलमंत्र पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कडाके की ठंड के बीच आये अतिथियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह सम्मेलन मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि अटलजी के विचारों, उनकी लोकशैली और सुशासन की परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष में ऐसे कार्यक्रम समाज को वैचारिक दिशा देने का कार्य करेंगे। उन्होने वाजपेयी जी के नेतृत्वकाल, पोखरण परमाणु परीक्षण, लाहौर बस यात्रा, कश्मीर नीति, ग्रामीण सड़क विकास योजना तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के संरक्षण में उनकी भूमिका को ऐतिहासिक करार दिया। कार्यक्रम का संचालन आलोक श्रीवास्तव दीपू ने किया।
सम्मेलन में मण्डल अध्यक्ष दिलीप भट्ट, कामेन्द चौहान, सर्वजीत भारती के साथ ही सुरेन्द्र तिवारी, गजेन्द्र सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, आलोक श्रीवास्तव ‘दीपू’ ओम जी पाण्डेय, अच्युतानन्द मिश्र, अशोक सिंह, डा. आर.बी. शुक्ल, आशीष चौधरी, शिव नरायन चौधरी, लाल सिंह, राजन पाण्डेय, रामनाथ सोनकर, गणेश चौधरी, उमाशंकर चौधरी, गणेश भारद्वाज, दुर्गेश सोनकर, उदयभान चौधरी, लालचन्द्र चौधरी, विनोद, राजेश, रविन्द्र मिश्र, मोल्हू प्रसाद, महेन्द्र चौधरी, राम बहादुर चौधरी, वीरू चौधरी, विशुद्धानन्द त्रिपाठी, मोनी तिवारी, उमेश तिवारी, प्रिन्स उपाध्याय, सन्तोष पाण्डेय, पंकज चौधरी, रमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजन गुप्ता, अशोक प्रजापति, विशाल चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, रामरेखा पाण्डेय, अनिल कुमार, सुड्डू सिंह, अभिषेक चौधरी, करन चौधरी, चन्द्रभान, गजेन्द्र चौधरी, हरिनाथ के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





