जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। अलीगढ उद्योग युवा व्यापार मंडल रेडियो मार्केट “मामू-भांजा” द्वारा व्यापारी सभा एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन रामघाट रोड स्थित होटल सिल्वर पर्ल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ व्यापारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत गणेश वंदना एवं गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।
सम्मेलन के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार के व्यापारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक किशन अरोरा ने कहा कि मार्केट की जन समस्याओं को लेकर जल्द ही जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया जाएगा।
महामंत्री राहुल गर्ग ने कहा कि बाजार में शुद्ध पेयजल, वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं जाम जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उद्योग युवा व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहा है और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश गर्ग, महामंत्री राहुल गर्ग, संरक्षक किशन अरोरा, मुख्य सलाहकार शारदा प्रसाद शर्मा, मार्गदर्शक पंकज अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री मनोज वार्ष्णेय, संगठन मंत्री दीपक वत्स, सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकित दुपट्टा, भूपेश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, विकास गुप्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।























