जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना गांधीपार्क क्षेत्र अंतर्गत एक 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अलीगढ़ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसएसपी ने घटना के शीघ्र अनावरण के लिए विभिन्न टीमों का गठन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।























