प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार–2025 से भी सम्मानित
फतेहाबाद/आगरा। बाह क्षेत्र के झरनापुरा गांव निवासी अजय राज निषाद को उसके अद्भुत साहस और बहादुरी के लिए वीर एकलव्य सेवा संस्था द्वारा आर वी अकैडमी सभागार फतेहाबाद में सम्मानित किया गया। अजय राज ने चंबल नदी में उस समय अपने पिता की जान बचाई, जब मगरमच्छ उन्हें खींचकर नदी में ले जा रहा था।
नन्हे अजय ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डंडे से मगरमच्छ पर प्रहार किया, जिससे उसके पिता की जान बच सकी।इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए अजय राज निषाद को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार–2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। अजय राज की बहादुरी से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में वीर एकलव्य सेवा संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाल वीर अजय राज को फूलों की माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष इंजी. विकास निषाद, सचिव अवधेश मझवार, महेश चंद्र वर्मा, प्रीतम सिंह (अध्यापक), डॉ. विनोद वर्मा, लाखन सिंह टेलर, प्रदीप कुमार, भूरी सिंह, हिम्मत सिंह, डॉ. संजय, मीरा शर्मा, नेत्र पाल, कृष्ण कुमार, रामबरन वर्मा, रामवीर वर्मा, मोनू वर्मा, राजेश वर्मा, कुलदीप वर्मा, जगत सिंह, रामकुमार, प्रेम शंकर, होतीलाल, निडर, मुकेश कुमार, अजय राजपूत, चंद्र प्रताप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अजय राज की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे साहसी बच्चे समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।
संवाददाता – सुशील गुप्ता





