आगरा। मोटरस्पोर्ट क्लब ऑफ आगरा (MSC Agra) द्वारा आयोजित आगरा ताज रैली 2026 (11वीं एडिशन) मोटरस्पोर्ट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनने वाली है। यह 3-दिनीय TSD (Time-Speed-Distance) रैली है, जहां स्पीड नहीं बल्कि समय, दूरी और नेविगेशन की सटीकता मायने रखती है। रूट आगरा से Chambal Badlands, झांसी क्षेत्र होते हुए वापस आगरा तक है – ओपन हाईवे से लेकर रग्ड कंट्रीसाइड तक विविध टेरेन।
क्लब ने पूरा रूट रोड रैकी पूरा कर लिया है। सुरक्षित, चुनौतीपूर्ण और तकनीकी रूप से संतुलित सेक्शन चुने गए हैं। बजाज ऑटो (बजाज चेतक) और Isuzu Motors India के प्रायोजन से आयोजन को मजबूती मिली है। अब तक 52 कारें और 25 बाइकें रजिस्टर्ड हैं। देशभर से ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स, ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स और मोटरस्पोर्ट उत्साही UP पर्यटन को प्रमोट करने के लिए शामिल हो रहे हैं।
रैली का फ्लैग-ऑफ 20 फरवरी दोपहर 12 बजे कोर्टयार्ड बाय मेरियट आगरा से होगा। UP सरकार के प्रमुख सचिव (पर्यटन) एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव अम्रत अभिजात हरी झंडी दिखाएंगे। झांसी में 22 फरवरी को जिलाधिकारी के सामने सेकंड फ्लैग-ऑफ होगा। समापन और पुरस्कार वितरण भी 22 फरवरी को होगा, जहां UP पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे।
विशेष आकर्षण: पुणे के संजय टाकले (Dakar Rally में भारत के पहले 4-व्हीलर फिनिशर और स्टेज विनर) गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार भी मौजूद रहेंगे। नगर निगम “स्वच्छ भारत अभियान” का मैसेज रैली के जरिए फैलाएगा।
झांसी में क्लब प्रतिनिधियों ने DM से मुलाकात की और फुल कोऑपरेशन का आश्वासन मिला। क्लब का मानना है कि यह रैली मोटरस्पोर्ट को बढ़ावा देने के साथ आगरा-झांसी पर्यटन और खेल सहयोग को नई ऊंचाई देगी। रजिस्ट्रेशन लिमिटेड हैं – mscagra.com पर चेक करें।

