आगरा: दीपावली की रात जब पूरा आगरा रोशनी में नहाया हुआ था, ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक चोर ने पुलिस की चौकसी को चुनौती देते हुए छह घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। सीसीटीवी में चोर की करतूत कैद होने के बावजूद पुलिस अब तक उसे पकड़ने में नाकाम रही है।

रिटायर्ड इंजीनियर के घर 40 लाख की चोरी

विकास नगर के निवासी उमेश वर्मा, जो जल निगम से रिटायर्ड इंजीनियर हैं, के घर चोर ने सबसे बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सुबह अलमारी का ताला टूटा देखकर उन्हें 276 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 60 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी का कुल मूल्य लगभग 40 लाख रुपये आंका गया है।

प्रकाशपुरम में 20 लाख का नुकसान

प्रकाशपुरम में अमित कुमार के घर चोर ने छत के रास्ते घुसकर 2 लाख रुपये नकद और जेवरात चुराए। अमित ने बताया कि दीपावली की पूजा के बाद जेवरात अलमारी में रखे थे, लेकिन मंदिर में रखी नकदी चोर ले गया। इस चोरी से उन्हें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

रिटायर्ड दरोगा समेत अन्य घर भी निशाने पर

चोर ने एक रिटायर्ड दरोगा के घर से 12 हजार रुपये नकद चुराए। इसके अलावा तीन अन्य घरों में भी सेंधमारी की, हालांकि एक घर में बक्सा खुला छोड़कर चोर कुछ ले नहीं सका।

सीसीटीवी में कैद, फिर भी पुलिस बेबस

क्षेत्र में लगातार चोरियों से लोगों में दहशत है। निवासियों का कहना है कि पुलिस की गश्त केवल कागजों तक सीमित थी, वरना एक रात में इतनी वारदातें नहीं हो सकती थीं। सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर साफ दिख रही है, लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version