आगरा: आगरा में एक पारिवारिक विवाद गंभीर आपराधिक मामले में बदल गया है। न्यायालय के आदेश पर थाना हरीपर्वत में पति की तहरीर के आधार पर पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी शिवम राठौर ने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों ने घर पर आकर मारपीट, धमकी और कीमती सामान ले जाने की घटना को अंजाम दिया।

घर पहुंचकर विवाद और मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार, 3 फरवरी 2025 को पत्नी नीतू सिंह अपने मायके पक्ष के कुछ लोगों के साथ घर पहुंची। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई। वादी का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

नाबालिग बेटी को साथ ले जाने का आरोप

शिवम राठौर का यह भी आरोप है कि विवाद के दौरान उसकी नाबालिग बेटी को जबरन अपने साथ ले जाया गया।

जेवर और नकदी गायब होने का दावा

वादी के मुताबिक, घटना के बाद जब उसने घर की अलमारी देखी तो उसमें रखे करीब 90 लाख रुपये के जेवर और लगभग 2 लाख रुपये नकद गायब थे। उसने दावा किया है कि यह सामान पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग अपने साथ ले गए।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में पत्नी सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें आगरा और जयपुर के निवासी शामिल बताए गए हैं। वादी का कहना है कि पहले पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश के बाद हरीपर्वत थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version