फतेहाबाद/आगरा। शनिवार को फतेहाबाद के डि शांति पैलेस में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां श्री राम फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स द्वारा आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने के तरीके बताएं साथ ही आलू की खतरनाक बीमारी झुलसा से बचाव के तरीके भी बताए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के डी शांति पैलेस में शनिवार को श्री राम फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स द्वारा एक किसान विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां आधुनिक खेती, रोग नियंत्रण, बेहतर पैदावार आदि पर कृषि विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण चर्चा की गई तथा किसानों की जिज्ञासाएं शांत की गई। इस दौरान कंपनी के नेशनल हेड डॉक्टर जसवीर कार्डियान ने सभी किसानों को कंपनी द्वारा झुलसा रोग से बचाव के लिए जार्विन पेस्टिसाइड के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया की आलू की फसल झुलसा रोग से सुरक्षित रहती है तथा पैदावार में वृद्धि भी होती है। इस दौरान किसानों ने भी विभिन्न समस्याएं बताई जिनका कृषि वैज्ञानिकों और कंपनी के अधिकारियों ने समाधान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेशनल हेड डॉक्टर जसवीर गार्जियन, डॉक्टर प्रतीक पांडे, डा .धीरेंद्र सिंह, वीरू डांगर रमाकांत नेताजी (हरविलास ओमप्रकाश फतेहाबाद )समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





