फतेहाबाद/आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में एसीपी अनिल कुमार ने गुरुवार को सर्विस रोड पर बने ढाबों का निरीक्षण किया।
ये ढाबे पहले ही बंद कराए जा चुके हैं, फिर भी वाहन चालक अपने वाहनों को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर कटी हुई जालियों के रास्ते सर्विस रोड पर इन ढाबों पर आ जाते हैं। एसीपी ने ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी।
एसीपी अनिल कुमार के मुताबिक, सड़क पर खड़े इन वाहनों के कारण अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, जिससे गंभीर जनहानि होती है। यह निरीक्षण फतेहाबाद क्षेत्र में किया गया।
एसीपी ने बताया कि इससे पहले भी 11 ढाबा संचालकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का यह कदम एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
संवाददाता – सुशील गुप्ता























