फतेहाबाद/आगरा। बमरौली कटारा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष बमरौली कटारा ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दहेज को लेकर पत्नी को यमुना नदी में फेंककर हत्या करने वाला अभियुक्त बमरौली कटारा तिराहे की तरफ आ रहा है।

सूचना मिलते ही एक युवक को दबोच लिया गया। नाम व पता पूछने पर अपना नाम राम पुत्र पुत्र मिश्रीलाल निवासी महल बादशाही बमरौली कटारा बताया।उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताते चलें कि विगत 22 सितंबर को ममता उम्र 20 वर्ष की शादी दो साल पहले हुई थी। दहेज को लेकर परेशान कर रहा था। और उसे यमुना नदी में फेंक दिया गया था। ममता के पिता झम्मन सिंह ने थाना बमरौली कटारा ने दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया था।

रिपोर्ट – संवाददाता फतेहाबाद

error: Content is protected !!
Exit mobile version