फतेहपुर सीकरी/आगरा। विश्व धरोहर स्मारक का भ्रमण करने आई एक महिला पर्यटक गुरुवार को दोपहर हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार स्मारक के प्रवेश द्वार पर अचानक पैर फिसल जाने से महिला पर्यटक गिरकर घायल हो गई।
घायल महिला की पहचान शीतल पत्नी पंकज, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी गुवाहाटी (असम) के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला सुरक्षित रूप से अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गईं।
स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से सावधानी बरतने और स्मारक भ्रमण के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
- रिपोर्ट दिलशाद समीर