बस्ती। गुरूवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता मंें प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती के साथ ही आगामी 16 फरवरी को सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज के बेवा चौराहे से कन्या इण्टर तक राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जाने वाली ‘नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ’ 9 किलोमीटर की यात्रा की रूप रेखा पर विचार किया गया।
जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि ‘नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ’ यात्रा में बस्ती से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
तैयारी बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल, प्रान्तीय सचिव पतिराम आजाद, जिला महासचिव चन्द्रभान कन्नौजिया आदि ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर निरन्तर संघर्षरत है। ‘नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ’ यात्रा का उद्देश्य केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को आईना दिखाना है।
बैठक में मुख्य रूप से मिथिलेश भारती, शेषपाल चौधरी, राम सजन सूर्यबंशी, राम अदालत, वीरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version