दैनिक जिला नगर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के मोहनपुर रोड पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। बाह की ओर से आ रहा भूसा भरा एक ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया।
इस टक्कर से विद्युत पोल बुरी तरह झुक गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर में लदा भूसा पूरी सड़क पर बिखर गया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। उसने मौके पर ही दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर सड़क पर फैले भूसे को उसमें लोड कराया, जिससे यातायात सुचारु हो सके।
हादसे में विद्युत पोल को काफी नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि घटना के समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई























