आगरा: जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल गोदाम में उस समय धमाका हो गया, जब ड्रम में केमिकल मिलाया जा रहा था। धमाका इतनी तेज था कि कर्मचारियों में दहशत फैल गई। इस दौरान चार कर्मचारी घायल हो गए। केमिकल के कारण उनकी आंखों पर गंभीर असर हुआ है। विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सिकंदरा स्थित गेटवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी कर रही है।
इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि यूपीएसआईडीसी में ई- 115 में जैन ट्रेडिंग कंपनी नाम से फैक्टरी और केमिकल का गोदाम है। यहां केमिकल मिलाने के दौरान हादसा हुआ है। तीन कर्मचारी गम्भीर और एक मामूली घायल हैं। दो को गेटवेल अस्पताल और एक को निजी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर स्थिति सामान्य है। हादसे के कारणों की जानकारी की जा रही है।





