भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुआ फतेहाबाद, श्रद्धालु झूमे भक्ति की धुनों पर

रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता

फतेहाबाद (आगरा)। फतेहाबाद की गलियां रविवार को शिवमय हो गईं जब शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकली।

पैगोरिया परिवार द्वारा आयोजित इस दिव्य यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। बैंड-बाजों की मधुर भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते आगे बढ़े और हर-हर महादेव के जयघोषों से पूरे नगर का वातावरण शिव भक्ति में रंग गया।

जनता इंटर कॉलेज के पास स्थित मंदिर तक पहुँची इस शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और दीपों की रौशनी से स्वागत किया।

मंदिर पहुँचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की गई। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर, पुष्प अर्पित कर और महाआरती के साथ भगवान शिव परिवार का अभिनंदन किया।

यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि नगर के हर कोने में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व बन गया। भक्तों की आस्था और उल्लास ने इस शोभायात्रा को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

____________

error: Content is protected !!
Exit mobile version