दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। सम्राट अशोक महान जयंती के अवसर पर फतेहाबाद में भव्य शोभायात्रा का आयोजन रविवार शाम तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में जनसभा का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सम्राट अशोक महान की लाट (स्तंभ) की स्थापना की घोषणा भी की गई, जिससे क्षेत्र में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम से पूर्व सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पूनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, कालीचरन सुमन, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, गंगाधर कुशवाहा, प्रदीप भाटी तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने शोभायात्रा व सभा में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।























