मथुरा। विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा माधव कुंज स्थित माधव संवाद केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रप्रकाश द्विवेदी ने की, जबकि प्रमुख वक्ता के रूप में शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) राकेश सारस्वत उपस्थित रहे।
डॉ. सारस्वत ने बताया कि ब्रज प्रांत के 12 जिलों में प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर तक कुल 373 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 5040 आचार्य लगभग 1.54 लाख छात्र-छात्राओं को शिक्षा दे रहे हैं। वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 99.69% और इंटरमीडिएट का 97.89% रहा। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 15 छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा ₹21,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।
प्रतिभा खोज परीक्षा और राष्ट्रीय स्तर की सफलता
प्रांत स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 2312 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 1022 को मेधावी घोषित किया गया। 21 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त UPSC, IIT, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में 49 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। मथुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र तरुण अग्रवाल ने CBSE बोर्ड परीक्षा में 99.6% अंक प्राप्त कर देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के पूर्व छात्र सत्यम चतुर्वेदी ने UPSC में 205वीं रैंक और जयनारायण विद्यालय के पूर्व छात्र अक्षित पाराशरी ने IES परीक्षा में 10वां स्थान प्राप्त किया।
तकनीकी और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी प्रगति
डॉ. सारस्वत ने बताया कि प्रांत में 10 अटल टिंकरिंग लैब्स सक्रिय हैं। AI आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं और NEP 2020 के अनुरूप डिजिटल क्लासरूम विकसित हो रहे हैं। अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 91087 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 79020 उत्तीर्ण हुए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 64 मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए गए हैं।
खेल, सेवा और सामाजिक सरोकारों में योगदान
शारीरिक प्रमुख होड़िल सिंह ने बताया कि गत वर्ष 117 छात्र अखिल भारतीय स्तर तक खेलों में भाग ले चुके हैं। समर्पण निधि के रूप में ₹44,80,168 एकत्रित किए गए, जिसका उपयोग कमजोर विद्यालयों के विकास हेतु किया गया।
चन्द्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सेवा क्षेत्र की वस्तियों में 523 संस्कार केंद्र संचालित हो रहे हैं। पूर्व छात्रों ने रक्तदान, वृक्षारोपण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दिया है। 21 जून को कासिमपुर में पूर्व छात्र परिषद द्वारा 136 यूनिट रक्तदान किया गया। श्रीजी बाबा विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर, और वृंदावन स्थित परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में नि:शुल्क साप्ताहिक चिकित्सा शिविर भी संचालित किए जा रहे हैं।
समाज परिवर्तन की दिशा में सक्रिय पहल
विद्या भारती ब्रज प्रांत द्वारा पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध एवं नारी सम्मान जैसे विषयों पर विशेष कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, प्रांत संवाददाता डॉ. राम सेवक, सह-संवाददाता उमेश चन्द्र शर्मा, सोशल मीडिया एडमिन कुमार प्रखर, मुकेश चन्द्र वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह पत्रकार वार्ता विद्या भारती की व्यापक गतिविधियों और समाज में इसके सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित करने वाली रही।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
विद्या भारती ब्रज प्रदेश की पत्रकार वार्ता में शैक्षिक उपलब्धियों और सामाजिक योगदान का हुआ भव्य प्रस्तुतीकरण


Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।