फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के बरीपुरा स्थित अन्नपूर्णांेश्वरी गौशाला के स्थान स्थापना दिवस पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी हेतु बैठक संतोष सिंह गहलौत के आवास पर आयोजित की गई ।

बैठक में शामिल

समिति के अध्यक्ष स्वामी महेशानंद उदासीन ने बताया कि मकर संक्रान्ति के पर्व पर गौशाला के स्थापना दिवस का आयोजन भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया गया है। इसमें 5 हजार गौसेवको के लिए व्यवस्था की जाएगी ।

समिति के कोषाध्यक्ष संतोष सिंह गहलोत ने बताया कि इसी दिन महाराज ब्रह्मलीन स्वामी बृजानंद जी (अवधूत) के निर्वाण दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा और गौसंवर्धन के क्षेत्र में नवाचार के साथ साथ पर्यावरण में जन समुदाय की सहभागिता का अभियान प्रारंभ किया जाएगा ।

श्री अन्नपूर्णेश्वरी गौशाला एवं वृद्धाश्रम सेवा समिति, बरीपुरा फतेहाबाद आगरा की प्रबंध समिति की कार्यकारिणी की अति महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष स्वामी महेशानंद उदासीन, संजय गुप्ता , कोषाध्यक्ष संतोष सिंह गहलोत, उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, राम कुमार गुप्ता, डाॅ के पी सिंह, राजेंद्र सिंह पुंढीर, सौदान सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह जादौन, हरि सिंह गहलौत, ज्ञानेन्द्र सिंह गहलोत, गोविंद सिंह गहलौत, रिषिपाल सिंह , नीरज शर्मा, राज कुमार गुप्ता, शुशील शर्मा, जितेंद्र शर्मा, संदीप गुप्ता, कैप्टन पूरन सिंह तरकर, संजीव शर्मा , मनोज सिकरवार, धीरू सिकरवार उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version