फतेहाबाद/आगरा। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पावावली में बृहस्पतिवार करीब 7:00 बजे बिजली के खंबे से तार डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई .
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है भूरी सिंह परचूनी की दुकान घर में ही चलाते थे उनके कोई संतान नहीं थी तो उन्होंने अपने बड़े भाई के बेटे रामू को गोद ले लिया था कि सुबह- करीब 7:00 बजे पूनम पुत्री नानकराम गोलो पुत्री सुल्तान बिजली के खंबे से तार डाल रही थी.
तभी दूसरे पक्ष रामकिशन व बाचा राम पुत्र गढ़ लोका राम ने इसका विरोध किया और गाली गलौज देने लगे शोर शराबा सुनकर भूरी सिंह पुत्र शिवचरण उम्र करीब 50 वर्ष मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी गंभीर चोट लगने से भूरी सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और घर में कोहरा मच गया.
तभी पारिवारिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी तभी थाना अध्यक्ष बमरौली कटारा हरीश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया वहीं थाना अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा ने बताया अभी तहरीर नहीं नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी
संवाददाता- सुशील गुप्ता























