जिला नजर | संवाददाता
____________________
कागारौल/आगरा । ताजनगरी आगरा में कागारौल आगरा मार्ग स्थित एच बी एम हॉस्पिटल कमाल खां ,आगरा में 26 फरवरी 2026 को एक बच्चे ने जन्म लिया, जो कि एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी से ग्रसित था। विशेषज्ञों से सलाह लेने पर पता चला कि इस प्रकार का रोग हिंदुस्तान में बहुत कम होता है ।
डॉक्टर्स का कहना था इस प्रकार का केस हमने पहली बार देखा है, इसके बाद आगरा के जाने-माने क्रिटिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर जहांगीर अल्वी , नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अर्पिता के परामर्श एवं टीम की देखरेख से बच्चे की आंखें पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गई, जिसके लिए बच्चे के माता-पिता एवं परिवार ने हॉस्पिटल स्टाफ और डॉक्टर साहब का शुक्रिया अदा किया।























