बस्ती। शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में जिले के अन्दर हो रहे समायोजन को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है। बुधवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी और बीएसए ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि जो शिक्षक सरप्लस हैं उनको बंद और एकल विद्यालयों में भेजने के लिए नियम संगत तरीके से काउंसलिंग कराई जाए, ताकि शिक्षक मनचाहे विद्यालय में जा सकें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभाग द्वारा मनमानी तरीके से बंद और एकल विद्यालयों तथा सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की गई है, जबकि उन सभी विद्यालयों को प्रदर्शित नहीं किया गया जो वास्तव में एकल और बंद हैं। कम छात्र संख्या दिखाकर बड़ी संख्या में शिक्षकों को सरप्लस दिखाया गया है। कहा कि यदि शिक्षकों की मांगे नहीं मानी गई तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि मृतक हो चुके और स्थानांतरित हो चुके शिक्षकों का नाम भी अभी तक विद्यालय की सूची में प्रदर्शित हो रहा है, जिससे समायोजन में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है। कहा कि ऐसे तमाम विद्यालयों का नाम सूची से गायब है जिनमें वास्तव में शिक्षकों की आवश्यकता है। उन्होंने तत्काल सूची सही करने की बात कही। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव और जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र ने कहा कि वास्तविक छात्र संख्या के आधार पर बंद, एकल विद्यालय और सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की जाए, उसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से ही उन विद्यालयों में शिक्षक भेजे जाए ताकि शिक्षकों के साथ न्याय हो सके।
ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से अर्चना सेन, विजया यादव, बिन्दुमती, कमला यादव, अजय श्रीवास्तव, अशोक यादव, राजीव सिंह, रुकनुद्दीन, संजय यादव, सनद पटेल, रामजीत यादव, विवेककांत पाण्डेय, रामपियारे कन्नौजिया, अभिषेक मौर्य, सुरेश गौड़, उमाकांत शुक्ल, प्रमोद सिंह, संतोष पाण्डेय, रामस्वरूप, शिव प्रकाश सिंह, आशीष दूबे, विवेक सिंह, सुधीर तिवारी, हरेंद्र यादव, वंदना तिवारी, वीरेंद्र उपाध्याय, शैल कुमारी, विनोद चौधरी, परमानंद यादव, वेद प्रकाश उपाध्याय, रजनीश यादव, मंगला प्रसाद मौर्या सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
समायोजन में मनमानी को लेकर शिक्षकों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।





