बस्ती। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने दरभंगा दिल्ली एक्सप्रेस के राजधानी कूच किया। श्री पाण्डेय ने कहा वोट चोरी कर सत्ता की मलाई काट रही भारतीय जनता पार्टी का चेहरा राहुल गांधी ने बेनकाब कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष के किसी सवाल का जवाब मोदी सरकार के पास नही है, इसलिये बेराजगारी, महिला उत्पीड़न और आर्थिक भ्रष्टाचार पर परदा डालने के लिये कथित उत्सवों की आड़ ली जाती है।
देश की जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है। 11 सालों मेंं पार्टी ने केवल अपना कोष मजबूत किया है और देश कमजोर हुआ है। इलेक्टोरेल बाण्ड खरीदने वाली कम्पनियों का आचरण भ्रष्टाचार के चरमोत्कर्ष पर है। भाजपा नेताओं के लिये देश नही देश सत्ता सर्वोपरि है। आपको बता दें वोट चोरी और एस.आई.आर. प्रक्रिया में गड़बड़ी के खिलाफ शीतकालीन सत्र के वक्त 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली होगी। इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं की मौजूदगी रहेगी।





