लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने आज सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि SIR के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या आयोग के निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो पाए, जबकि सभी पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित रूप से सम्मिलित किए जाएं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जिलों में राजनीतिक दलों को SIR की प्रक्रिया की जानकारी दी जा चुकी है और उनसे बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है ताकि वे बीएलओ का सहयोग कर सकें।
उन्होंने बताया कि अधिकांश जिलों में गणना प्रपत्रों की छपाई का कार्य पूर्ण हो गया है, हालांकि वितरण की धीमी गति वाले जिलों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ को बीएलओ ऐप का एडवांस वर्जन 8.7 डाउनलोड करने और गणना प्रपत्रों के वितरण की प्रगति ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य अगले तीन दिनों में पूरा किया जाए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने बीएलओ से कॉल बुक कर सकते हैं। बीएलओ को 48 घंटे के भीतर मतदाता से संपर्क कर समाधान देना होगा।
इसके अतिरिक्त, आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में जिला सम्पर्क केन्द्र (DCC) संचालित किए जाएंगे, जो राष्ट्रीय सम्पर्क केन्द्र (NCC) की तर्ज पर कार्य करेंगे। मतदाता अपने जिले के STD कोड के साथ 1950 डायल कर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि दिन-प्रतिदिन की प्रगति मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा की जाए, ताकि जनजागरूकता बढ़ सके।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी, शामली के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की और स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही सभी अधिकारियों को आगाह किया कि SIR के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
अंत में, श्री रिणवा ने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।






