बस्ती । प्रेस क्लब सभागार में डॉ. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ कृत ‘ प्रताप, प्रभु श्रीराम का’ लोकार्पण सम्पन्न हुआ। हिन्दी साहित्य भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि मर्यादा के राम को साहित्यकारों, कवियों, इतिहासकारों ने अलग-अलग दृष्टिकोण से व्याख्या करने के साथ ही गायन, वाचन किया है। डॉ. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ कृत ‘ प्रताप, प्रभु श्रीराम का’ इसी परम्परा को आगे बढाते हुये प्रश्न के स्थान पर समाधान उपस्थित करता है। अध्यक्षता करते हुये डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल ने कहा कि राजेन्द्र सिंह ‘राही’ कृत ‘ प्रताप, प्रभु श्रीराम का’ में कवि ने श्रीराम को विविध रूपों में देखने, परखने के साथ ही उसे दोहा छंद में स्वर दिया है। निश्चित रूप से यह कृति पाठकों को श्रीराम के नये अनुभूतियों से परिचित करायेगी।
लोकार्पण अवसर पर डॉ .मुकेश कुमार मिश्र, डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ श्याम प्रकाश शर्मा, सुशील सिंह ‘पथिक’ आदि ने ‘ प्रताप, प्रभु श्रीराम का’ के विविध रूप, स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ .मुकेश कुमार मिश्र ने अनेक उदाहरण देते हुये कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों के लिये भी लाभकारी है। डॉ. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ ने कहा कि काव्य संग्रह में उनकी अनुभूतियों के राम हैं। आयोजक ओंकार सिंह और संयोजक वागीशदत्त पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन किया। संचालन करते हुये विनोद उपाध्याय हर्षित ने अनेक महत्वपूर्ण विन्दुओं को रेखांकित किया।
लोकार्पण के बाद आयोजित कवि सम्मेलन में ताजीर वस्तवी, हरीश दरवेश, सागर गोरखपुरी, शिवा त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद भावुक, तौआब अली, साद अहमद ‘ शाद’, दीपक सिंह प्रेमी, हरिकेश प्रजापति, तेज प्रताप शुक्ल, फूलचन्द चौधरी, वृजेश कुमार आदि की रचनायें सराही गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. आशुतोष कुमार शुक्ल, उदयभान सिंह, लखपत सिंह, नेबूलाल यादव, कृपाशंकर शुक्ल, योगेन्द्र सिंह, राजेश चित्रगुप्त, नागेन्द्र सिंह, अवनीश त्रिपाठी, सत्येन्द्र बहादुर पाल, राजेश त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, शेषमणि, शिवांश सिंह, राहुल, अर्जुन सिंह, राजेश वर्मा, परशुराम, बब्लू पाण्डेय, सामईन फारूकी, गुड्डू तिवारी, नगेसर, एम.पी. सिंह के साथ ही अनेक साहित्यकार, कवि उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
डॉ. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ कृत ‘ प्रताप, प्रभु श्रीराम का’ लोकार्पण रचनाधर्मिता के विविध आयामों पर विमर्श
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।






