दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को फतेहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा बाईपास रोड से शुरू होकर पूठपुरा गांव में जाकर संपन्न हुई।यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष करते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल देशमय हो गया।
इस तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री बबीता चौहान, आशा देवी चक, राजेश कुशवाहा, राजकुमार चक, मनीष चक, योगेश चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने लोगों से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील भी की।यात्रा का समापन पूठपुरा गांव में राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल हुए।





















