गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के एमबीबीएस 2021 बैच में सभी विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडलिस्ट बनने वाली डॉ. मिताली गर्ग ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम से आगरा का नाम गौरवान्वित किया है।
डॉ. मिताली गर्ग के पिता कौशल किशोर गर्ग ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी तीनों पुत्रियों का पालन-पोषण कर उन्हें उच्च शिक्षा दिलाई। डॉ. मिताली गर्ग की माताजी कल्पना गर्ग का निधन उनके बचपन में सड़क दुर्घटना में हो गया था।
परिवार की बड़ी पुत्री रिद्धिमा गर्ग जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सबसे छोटी पुत्री गुंजन गर्ग गुजरात से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। डॉ मिताली की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार, गुरुजन एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। उनके शिक्षक रहे राजेंद्र पाराशर ने भी शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





















