आगरा। ताजनगरी आगरा के चाहर बाटी क्षेत्र अकोला के गांव रिठौरा के आईटीबीपी के जवान की शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर अचानक तबियत बिगड़ गई। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को वीर सैनिक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो एक झलक पाने को हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनों एवं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। सैन्य सम्मान के साथ आईटीबीपी के जवानों ने मातमी धुन एवं 8 राउंड फायर कर सलामी दी। बड़े भाई पवन ने बताया है कि 33 वर्षीय पुरुषोत्तम सिंह पुत्र शेर सिंह आईटीबीपी में 3 अगस्त 2012 को 41 बटालियन में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे।
वह वर्तमान में पंजाब के पटियाला में 51 बटालियन में जीडी हवलदार के पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह ही उनकी पत्नी डिम्पल से बात हुई थी। अचानक से जवान की तबीयत बिगड़ गई। जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। शनिवार को जैसे ही गांव में वीर सैनिक पुरुषोत्तम का आर्थिक शरीर गांव पहुंचा तो हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। इंस्पेक्टर भूरे सिंह के नेतृत्व में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल तृतीय वाहिनी बरेली से आए हुए गार्डों ने आठ राउंड फायर एवं एवं मातमी धुन के साथ सलामी दी। जवान पुरुषोत्तम के बेटे 9 वर्षीय प्रिंस ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर जनप्रतिनिधि एवं गांव के गणमान्य लोगों एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्राम समाज की जमीन पर वीर सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।
पुरुषोत्तम सिंह की मौत की खबर से पत्नी डिंपल चाहर, पिता शेर सिंह, माँ बासमिती देवी सहित पांचों भाइयों का रो रो कर बुरा हाल है। सभी ने अपने भाई पर गर्व भी महसूस किया है। इस मौके पर डॉ रामेश्वर चौधरी, सांसद पुत्र शूरवीर चाहर, कैप्टन महेश कुमार, मास्टर प्रेम सिंह, डॉ गंभीर सिंह चाहर, जीतू चौधरी, अनीता चाहर, सन्नी चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चेतन चाहर, भरत सिंह,पवन कुमार, दीपक, हरिओम, रूपेश, आदि लोग मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल