आगरा। प्रीसेज स्कूल एवं एजुकेशन बॉक्स के संयुक्त तत्वावधान में कमलानगर स्थित परिसर में बसंत महोत्सव हर्षोल्लास और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव में बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंतर्गत फैंसी ड्रेस, कलरिंग, ड्रेस एंड टेल, डांस, शो योर टैलेंट तथा हैंड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।
महोत्सव के दौरान अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैरी पाराशर एवं अंडर-13 यूपी चैंपियन शुभी पाराशर ने विशेष रूप से उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। दोनों खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विवेक किशोर गर्ग, पायल गर्ग, राजेंद्र पाराशर, लव अग्रवाल, मनोज पाराशर, मुकेश पाराशर, मैरिज शर्मा, मेघा शर्मा, साक्षी अरोरा, गीता पाठक, शिल्पी अग्रवाल, अमित तिवारी, राखी कुशवाहा, श्रुति जैन, दीपिका गुप्ता, क्षमा शर्मा, चिंकी शर्मा एवं नीलम बघेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बसंत महोत्सव के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
- रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

