आगरा। अपने बच्चों को संतों, शास्त्रों और संघ के संस्कारों से जोड़िए, उन्हें दुर्गुणों से बचाइए और हिंदू संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कीजिए। यह उद्गार संत अतुल कृष्ण भारद्वाज ने सोमवार को गंगे गौरी पार्क, बल्केश्वर में व्यक्त किए। अवसर था बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन का।

संत अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों पर पाँच घरों में रामायण भेंट की जानी चाहिए। उन्होंने प्रतिदिन एक दोहा हनुमान जी को समर्पित करने और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति का संरक्षण ही भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित कर सकता है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद हरिओम बाबा ने समाज से जातिगत पहचान से ऊपर उठकर स्वयं को पहले हिंदू मानने का आग्रह किया। वहीं विश्वेंद्र सिंह चौहान ने अपने इतिहास को पढ़ने, समझने और अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करने की प्रेरणा दी।

सम्मेलन में अनुज गोयल, अशोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. पारुल महाजन, राज बहादुर सिंह राज, महेश ग्वाला, सत्यश्रवा एवं आशा अग्रवाल ने भी हिंदू एकता, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में निखिल गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन का दायित्व रमन अग्रवाल, ब्रह्मा गुप्ता और बृजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से निभाया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version