मथुरा/लखनऊ।। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत उत्तर प्रदेश में गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी खबर सामने आई है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 90 हजार लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि की पहली किस्त हस्तांतरित की। प्रत्येक लाभार्थी को 1 लाख रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे गए।ताजा अपडेट के अनुसार, इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मथुरा स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के किसान भवन सभागार में भी किया गया। यहां महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और अपर नगर मजिस्ट्रेट/डूडा परियोजना अधिकारी राजकुमार चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।जनपद मथुरा में योजना के बीएलसी घटक के अंतर्गत कुल 5019 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 4942 लाभार्थियों को पहले ही भुगतान किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के दौरान 636 नए लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई। जैसे ही धनराशि ट्रांसफर हुई, लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा, जिससे सभागार में खुशी का माहौल बन गया और तालियों की गूंज सुनाई दी।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को 1 लाख रुपये की पहली किस्त के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल गरीब परिवारों को आवासीय सुरक्षा देने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत यह पहल राज्य में आवासीय सुविधाओं के विस्तार का संकेत है। आने वाले समय में शेष लाभार्थियों को भी योजनाबद्ध तरीके से सहायता राशि दी जाएगी, जिससे “सबका घर” का लक्ष्य तेजी से पूरा होता नजर आ रहा है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
90 हजार परिवारों को मिला ‘पक्का घर’ का संबल,मथुरा समेत यूपी में 900 करोड़ की पहली किस्त जारी
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























