गुरसरांय(झांसी)। आज सोमवार शाम लगभग सात बजे नगर गुरसरांय में जाम लगने से करीब आधे घंटे तक वाहन चालकों को जाम में फंसे रहना पड़ा। गरौठा चौराहे पर आए दिन जाम लगने से चालक और स्थानीय निवासी परेशान है। नगर के नागरिक यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर चुके है इसके बाद भी सुधार की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जाम में फंसे लोगों ने बताया कि नगर में अतिक्रमण और दूसरी ओर रास्ता मार्ग किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े रहने वाले वाहनों ने रोक लिया है। इस कारण शहर के मुख्य मार्गों पर दिन में जाम लगना तय हो गया है। देर रात दो पुलिस वालों में जाम खुलवाने में अपनी तत्परता दिखाई और धीरे धीरे जाम खुल गया। अब सवाल पैदा होता है कि आखिर कब नगरवासियों को जाम से निजात मिलेगी और नगर के गणमान्य लोगों ने नगर पालिका व प्रशासन से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।

  • रिपोर्ट – नेहा श्रीवास

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version