शमसाबाद/आगरा | जिला नजर संवाददाता।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब, शमसाबाद आगरा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी आश्रम परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के भाव से ओतप्रोत रहा।
ध्वजारोहण के पश्चात क्लब के अध्यक्ष आशीष आर्य ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद देश को आज़ादी मिली और वर्ष 1950 में भारत को अपना संविधान प्राप्त हुआ, जिसने हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था में समानता, सद्भाव और परस्पर मेल-जोल के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में क्लब के सचिव नितिन गुप्ता, सभासद सुभाष चंद्र, रीतेश गुप्ता, राहुल बन्देजिया, उमेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, आयुष गुप्ता, ओम गुप्ता, हर्ष गुप्ता, विपिन गुप्ता, गौरव गुप्ता, उदय गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इसके साथ ही महिला क्लब की ओर से रजनी गुप्ता, श्वेता गुप्ता, माधुरी गुप्ता, दीपा गुप्ता, रमा गुप्ता, सीमा गुप्ता, वंदना गुप्ता, डॉली गुप्ता, पूजा गुप्ता, रानी गुप्ता, बिंदिया गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता सहित अन्य महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।





