आगरा। ताजमहल आने वाले पर्यटकों को ठगने और महंगे होटलों व दुकानों में खरीदारी कराने वाले गिरोह पर पर्यटन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को थाना पर्यटन कमांड आगरा की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो अमर विलास और शिल्पग्राम बैरियर के आसपास सक्रिय थे।

पुलिस के के अनुसार ये लोग सैलानियों को बहकाकर उन्हें कथित सस्ते और बेहतर होटल या रेस्तरां दिखाने के नाम पर महंगे होटलों में खाना खिलवाते और ऊंचे दामों पर सामान खरीदवाने के लिए दबाव डालते थे।

थाना पर्यटन कमांड की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की और मौके से छह आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  • इमरान कुरैशी, 30 वर्ष, निवासी 26/60ई कोल्हाई, थाना ताजगंज
  • हिमांशु राठौर, 19 वर्ष, निवासी तेलीपाड़ा, थाना ताजगंज
  • चांद, 28 वर्ष, निवासी 27/13 तेलीपाड़ा, थाना ताजगंज
  • माता प्रसाद, 46 वर्ष, निवासी नगला डींग, थाना ताजगंज
  • प्रेमसागर, 40 वर्ष, निवासी 26/2 ताजनगरी फेस-1, थाना ताजगंज
  • राहुल राजपूत, 40 वर्ष, निवासी 12/93बी शेख बुलाकी, थाना ताजगंज

पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी होटल एजेंट और गाइड बनकर पर्यटकों को गुमराह कर रहे थे। सभी को पर्यटन अधिनियम की धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

पिछले कई दिनों से ताजमहल घूमने आए देशी-विदेशी पर्यटकों की शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग ज़बरदस्ती महंगे होटल और दुकानों में ले जाकर कमीशनखोरी कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पर्यटन थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित की, जिसने अमर विलास और शिल्पग्राम बैरियर के पास छापा मारकर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में चालान कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे दलालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version