फतेहपुर सीकरी(संवाददाता)। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में गांधी चौराहे के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग काटकर 50 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऊंदेरा निवासी विनोद कुमार पुत्र छीतर प्रसाद सोमवार दोपहर केनरा बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने आए थे, लेकिन किसी कारणवश रुपये जमा नहीं हो सके और वह वापस घर लौटने लगे।
इसी दौरान गांधी चौराहे स्थित बस स्टैंड के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग में कट मारकर उसमें रखी नकदी पार कर दी। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद पीड़ित को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।























