दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘बस्ती ग्राम चलो अभियान’ के तहत शनिवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया के निर्देशन में जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा के नेतृत्व में अभियान को गति दी गई।
इस दौरान भाजपा नेता राहुल सिसोदिया ने गांव डोंकी में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
वहीं पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने गांव मझारा में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मानित किया गया और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।























