किसान ने उद्यान विभाग और फर्म पर लगाए गंभीर आरोप, आजीविका पर मंडराया संकट
बस्ती। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही एकीकृत बागवानी विकास मिशन पर बस्ती जिले से सवाल उठने लगे हैं। कप्तानगंज विकासखंड के बढ़नी गांव निवासी किसान आलोक रंजन वर्मा ने पॉलीहाउस योजना में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वर्ष 2023 में 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में पॉलीहाउस स्थापना के लिए चयन हुआ, जिसकी लागत करीब 58 लाख रुपये तय हुई थी और 50 प्रतिशत अनुदान का आश्वासन दिया गया था।
राशि वसूली, काम अधूरा—फर्म गायब
किसान के अनुसार, उद्यान विभाग द्वारा नियुक्त नैतिक एग्री फर्म ने बैंक के जरिए करीब 42 लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन तीन साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है और फर्म के प्रतिनिधि संपर्क से बाहर हैं।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
कई बार शिकायत के बावजूद न तो जांच पूरी हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। किसान ने विभाग और फर्म की मिलीभगत की आशंका जताई है। उधर, भारी निवेश के बावजूद खेती शुरू न होने से किसान की पूरी पूंजी फंसी है और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।























