आगराश्री हरिवल्लभ सेवा समिति की ओर से बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय 11वां सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। श्रीहरि सत्संग की गूंज के बीच 151 जोड़ों ने विधि-विधान से सामूहिक एकादशी उद्यापन किया।

कार्यक्रम में आचार्य विष्णु अग्रवाल, विनय वर्मा एवं विष्णु दत्त शास्त्री के सान्निध्य में पूजा-अर्चना, हवन, आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर सहयोगियों को मंच से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अमित अग्रवाल, राम गोपाल, बबीता गोयल, सीमा सिंघल, पूजा जैन, प्रियंका वर्मा, विनिता गोयल, अर्शिका गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, रंजना राना, संध्या जैन, सपना रस्तोगी, शालिनी, समन, सुकन्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने बताया कि एकादशी व्रत रखने से आत्मिक शुद्धि होती है तथा परिवार में सुख-समृद्धि आती है। कार्यक्रम में आगरा सहित अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और धार्मिक वातावरण में आयोजन को सफल बनाया।

• जिला ब्यूरो चीफ इसरार खान

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version