• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा

आगरा  संत शिरोमणि रविदास की 649 वीं जयंती पर उनकी रचनाओं को समर्पित संत रविदास जयंती समारोह ग्रैंड होटल में संपन्न हुआ। अध्यक्षता करते हुए अरुण डंग ने कहा कि संत रविदास की रचनाएं समाज को रास्ता दिखाती हैं उनका प्रचार प्रसार आज के समय में अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य अतिथि प्रो.बीना शर्मा और मुख्य वक्ता डाॅ.सुषमा सिंह थीं। व्यंग्यकार सुनील जैन राही की पुस्तक “व्यंग्य के सात कोंण” का विमोचन हुआ। पैरा खिलाड़ी यश कुमार का नेशनल स्वर्ण पदक एवं विश्व कप में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूजा तोमर, दुर्ग विजय सिंह ‘दीप’, सुभाष सक्सेना, आरती तोमर, डाॅ.असीमआनंद, दीपक कुमार शर्मा, अनबर शिवानी, संजय अग्रवाल, हरीश अग्रवाल ‘ढपोरशंख’, संजय गुप्त, हरीश कुमार भदौरिया, चन्द्रशेखर शर्मा, रमा वर्मा श्याम, डाॅ.राजेंद्र मिलन, डाॅ.रमेश आनंद ने इस अवसर पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अशोक अश्रु ने किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version