अलीगंज/एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के कोट रोड पर अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब हुई। जब सुबह छोटू अपने खेत पर वर्षीम लेने गए उन्हें अपनी दुकान का जांगला टूटा नजर आया।जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली अलीगंज पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।मौके से साक्ष्य संकलित किए।
छोटू ने जानकारी देते हुए बताया वह सुबह अपने जानवरों के लिए बरसीम को लेने खेत पर आए थे तभी उन्होंने स्पेलर के पीछे की दीवार पर जंगलों को टूटा हुआ देखा और अनहोनी की आशंका होने पर जब उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो 12 बुरे सरसों के दो से ढाई कुंतल तेल कांटा और ढाई हजार रुपए की नगदी आजा चोरों ने चुरा ली उनका लगभग 80000 रुपए का नुकसान हुआ है। 3 महीने पहले भी स्पेलर पर चोरी की वारदात हुई थी आज फिर घटना हुई है कोतवाली अलीगंज पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए हैं
मामले पर अलीगंज के थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
- रिपोर्ट – सुनील गुप्ता





