🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 19-Nov-2025
☀ New Delhi, India
☀ आज का पंचांग
🔅 तिथि चतुर्दशी 09:45 AM
🔅 नक्षत्र स्वाति 07:59 AM
🔅 करण शकुन, चतुष्पाद 09:45 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग सौभाग्य 08:59 AM
🔅 वार बुधवार
🔅 सूर्योदय 06:46 AM
🔅 चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
🔅 चन्द्र राशि 04:14 AM
🔅 सूर्यास्त 05:26 PM
🔅 चन्द्रास्त 04:33 PM
🔅 ऋतु हेमंत
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास मार्गशीर्ष
🔅 अभिजीत
अभिजीत मुहूर्त दिन का सर्वश्रेष्ठ शुभ उत्तम मुहूर्त माना जाता है इस मुहूर्त में हम जो भी कार्य करते हैं वह पूर्णतया सफल सिद्ध और फलदाई होता है
☀ अशुभ समय
🔅 राहु काल 12:00PM-13:30 PM
ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ माना जाता है इसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं अतः शुभ कार्य करने से बचना चाहिए
☀️ दिशाशूल- उत्तर
आज उत्तर की दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए अत्यंत आवश्यक हो जाना तो धनिया एवं इलायची खाकर यात्रा कर सकते है ।
आज का राशिफल
मेष राशि- सरसता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। फिर भी व्यापार, नौकरी-चाकरी, सारी चीजें अच्छी रहेंगी। क्रोध पर काबू रखिए। एक सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देना आपकी राशि के लोगों के लिए शुभ होगा।
वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। या ये कहें कि शत्रु भी नतमस्तक होंगे या मित्रवत रहेंगे। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। आज वभ राशि वालों के लिए काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा। बाकी स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान अच्छा है आज अच्छा है, इसके अलावा बिजनेस भी आपका आजबहुत अच्छा है। आज मिथुन राशि वालों सफेद वस्तु पास रखनी चाहिए।
कर्क राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव सा संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है और मां का साथ होगा और मां के स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। वाणी से रस टपकेगा। कार्यों की स्थिति अच्छी होगी। कार्य अपनी वाणी से करवा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि– अलग तरह का आकर्षण आप में बना रहेगा। ये आकर्षण कहीं भी आपकी मौजूदगी दर्ज कराएगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, लेकिन शुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बहुत अच्छी स्थिति। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, संतान सारी स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।





