फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के बाईपास रोड एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना में एक महिला को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया। घटना में 35 वर्षीय साक्षी भदौरिया घायल हो गईं। फतेहाबाद कस्बे की निवासी साक्षी सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में साक्षी को गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घायल महिला के पति बबलू भदोरिया ने बताया कि सुबह तकरीबन 6:00 बजे उसकी पत्नी साक्षी पड़ोस की महिला के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी। ऑटो से हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुई है। पत्नी का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर फतेहाबाद देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे की कोई भी सूचना थाना फतेहाबाद पर नहीं दी गई है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज से कानूनी कारवाई की जाएगी।

  • रिपोर्ट  सुशील गुप्ता

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version