गोवर्धन, मथुरा: गोवर्धन तहसील के ग्राम पैंठा स्थित श्री चतुर्भुज गौशाला के भूसा गोदाम में कल शाम अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में गायों के लिए रखा गया कई रीपर भूसा जलकर खाक हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गौशाला संचालक और ग्वाल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। तत्काल गोवर्धन पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि रात में भूसे के ढेर में दोबारा सुलगने से फिर से आग भड़क गई, जिसे सुबह फिर से बुझाया गया।
आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोदाम की कई पत्थर की पट्टियां टूटकर गिर गईं। इस अग्निकांड में साल भर की गायों के चारे का नुकसान हो गया है। गौशाला संचालक ने शासन-प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह चारा बड़ी मेहनत और लागत से एकत्र किया गया था, और अब इसकी भरपाई करना असंभव है। यदि जल्द मदद नहीं मिली तो गायों को खिलाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
घटना की जानकारी ग्राम पंचायत पैंठा के लेखपाल विकास मौर्य को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है।
प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि गौशाला की गायों की देखभाल में कोई बाधा न आए।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
श्री चतुर्भुज गौशाला, पैंठा में भूसा गोदाम में लगी आग, संचालक ने प्रशासन से की मदद की मांग

Previous Article📜 दैनिक पंचांग एवं राशिफल📜 दिन – मंगलवार ☀ 20-May-2025 ☀

Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।