लखनऊ: हजरतगंज में सीबीआई दफ्तर में घुसकर शुक्रवार को बिहार के रहने वाले दिनेश ने दरोगा वीरेंद्र को तीर मार दिया । हमले में घायल दरोगा को पुलिस कर्मियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दरोगा वीरेंद्र सीबीआई दफ्तर में सुरक्षा में तैनात हैं।
शुक्रवार को दोपहर में रिश्वतखोरी के मामले में शिकायतकर्ता दिनेश दफ्तर में घुस गया। आरोपी ने धनुष से दरोगा को तीर मार दिया। तीर दरोगा के सीने में जा लगा।
घटना से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने अरोपी को पकड़ लिया और हजरतगंज थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने आननफानन दरोगा वीरेंद्र को सिविल पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।