एटा: जिले के थाना रिजोर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका को दो किशोर 24 मई को गांव के बाहर बने बरातघर में ले गए। वहां उससे दुष्कर्म किया। डर के कारण बालिका ने घर पर कुछ नहीं बताया। बाद में पता लगने पर मां ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राथमिक विद्यालय के पीछे बने बरातघर में ले जाकर उसको डराते-धमकाते हुए दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो परिवार सहित जान से मार देंगे। जिसके चलते घर आकर भी बेटी ने कुछ नहीं बताया।
अगले दिन 25 मई को जब उसको परेशानी हुई तो शाम के समय मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बेटी की बात सुनकर मां हैरान रह गई। जिसके बाद अपने पति को जानकारी देते हुए सोमवार को रिजोर थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- रिपोर्ट – सुनील गुप्ता