लखनऊ/आगरा। बाण फाउंडेशन लखनऊ द्वारा इस बार का “बाण” कवि सम्मान के लिए बाह (आगरा) के गीतकार विनोद सांवरिया को चुना गया है। विनोद सांवरिया प्रेम और सामाजिक समरसता के मनहर गीतों के लिए जाने जाते हैं, देश के श्रेष्ठ मंचों पर उनके गीतों की समीक्षा होने लगी है।

17 मई 2025 को लखनऊ में बाण फाउंडेशन संस्था के डायरेक्टर और राष्ट्रीय कवि वेद व्रत बाजपेई जी, डॉक्टर साधना बाजपेई, ट्रस्टी मनु व्रत बाजपेई, जय व्रत बाजपेई, व्यंजना शुक्ला द्वारा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में देश भारती पब्लिक इन्टर कॉलेज, राजाजी पुरम लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान उनको इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version