मथुरा, उत्तर प्रदेश। जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पांच युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते रहे। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़िता के चाचा ने पांच नामजद युवकों के खिलाफ इलाका पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चार माह पहले उनकी भतीजी शाम करीब 5 बजे अपने पिता को खाना देने खेत पर गई थी। खेत पर पिता नहीं मिले, तो उन्हें ढूंढने लगी। तभी एक युवक मिला, जिसने बताया कि उसके पिता पास ही के खेत में कोठरी पर हैं।
युवती जैसे ही उस कोठरी में पहुंची, वहां चार और युवक पहले से मौजूद थे और नशे की हालत में थे। कोठरी में घुसते ही पांचों युवकों ने दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।
इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बीते चार माह से लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। 13 मई को आरोपियों ने उसे फिर बुलाया, लेकिन युवती के इनकार पर 16 मई को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
मथुरा: युवती से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, विरोध पर किया वायरल – पांच आरोपी नामजद


Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।