फतेहाबाद/आगरा। शनिवार शाम करीब 4:00 बजे फतेहाबाद आगरा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम फतेहाबाद आगरा रोड पर ग्राम प्रतापपुरा के नजदीक दो बाइक आपस में भिड़ गई। घटना में एक बाइक पर सवार अहीरपुरा निवासी अशोक तथा उसका पुत्र घायल हो गया । वहीं दूसरी बाइक पर सवार असफाबाद फिरोजाबाद निवासी पंकज घायल हो गया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है । घटना में दोनों ही बाइक छतिग्रस्त हो गई।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version