आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की हत्या उसके ही दोस्त ने की थी। आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाल ही में खंदौली थाना क्षेत्र में फाउंड्री नगर के रहने वाले राजेश गोस्वामी की फावड़े से गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में थी। जांच में पता चला राजेश का उसके दोस्त गौरव से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा राजेश की गौरव के परिवार की एक महिला से नजदीकी दी थी। इस बात को लेकर गौरव नाराज था।
शुक्रवार रात गौरव ने राजेश को बुलाया और उसे शराब पिलाई। इसके बाद खंदौली के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर फावड़े से उसका गला काट दिया। देर रात चेकिंग के दौरान गौरव बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली गौरव के पैर में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।