आगरा। ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने 191 किलो गांजा पकड़ा है। इसे पकड़वाने में थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की अहम भूमिका रही है। उसी के पास इसके आने की सूचना आई थी। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब डेढ़ करोड रुपए बताई जा रही है।
एक मुखबिर के द्वारा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को सूचना दी गई की तीन लोग फिरोजाबाद की तरफ से नेशनल हाईवे की तरफ बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। हेड कांस्टेबल ने यह सूचना अन्य पुलिस कर्मियों को दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया गया। उनके आते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर उन्होंने बताया वह काफी समय से उड़ीसा से गांजा लाकर आगरा, मथुरा सहित कई क्षेत्रों में बेच रहे हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम मोनू निवासी धौलपुर, प्रमोद निवासी ट्रांस यमुना, दीपू निवासी मुरैना हैं।