संवाददाता🔹दिलशाद समीर 

फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव रोजोली में सेना में कार्यरत फौजी ने गांव में चोरी व अन्य होने वाली घटनाओं पर अंकुश के लिए सांसद विधायक निधि से गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है । 

ग्राम पंचायत रोझोली निवासी सेवा में कार्यरत फौजी हरेंद्र सिंह ने प्रदेश के सीएम ,फतेहपुर सीकरी के सांसद विधायक को शिकायत के माध्यम से गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है उन्होंने पत्र में लिखा है कि गांव में हाल ही में डॉक्टर रामवीर और वीर भान फौजी के घरों में चोरी की घटना हुई थी स्ट्रीट लाइट न होने के चलते पूरे गांव में अंधेरा रहता है जिससे आवागमन में भी ग्रामीणों को सुविधा होती है साथ ही अंधेरे होने के चलते अन्य घटनाएं भी घटित हो जाती हैं उन्होंने गांव के में रास्तों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाने की मांग की है ।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version